Sharad Pawar : शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, जानें अब कैसी है हालत
एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।
डॉक्टरों का कहना है कि वे दो दिन तक अस्पताल में निगरानी में रहेंगे और उसके बाद छुट्टी दी जा सकती है। शरद पवार की तबीयत को लेकर बेटी सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद। Edited by : Sudhir Sharma