04:52 PM, 15th Mar
भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार 5 राज्यों में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव...
असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, 4 मई को आएंगे नतीजे।
केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे।
पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे,, 4 मई को आएंगे नतीजे।
बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, मतगणना 4 मई को होगी।
तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी।
04:41 PM, 15th Mar
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
04:38 PM, 15th Mar
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, किसी भी लोकतंत्र की नींव पारदर्शी मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य से संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।
कुमार ने कहा, मैं इस कार्य के सुचारू संचालन और पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और इस कार्य में शामिल सभी चुनाव अधिकारियों को बधाई देता हूं।
04:35 PM, 15th Mar
पांच राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ मतदान की व्यवस्था की जाएगी। पूरे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
04:30 PM, 15th Mar
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं, ये पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं और हमारे देश की एकता और विविधता को सच्चे रूप में प्रतिबिंबित करते हैं।
04:29 PM, 15th Mar
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने एसआईआर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रोत्साहित किया। आयोग ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी संवाद किया, साथ ही हमारे स्वीप आइकॉन से भी बातचीत की, जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
04:28 PM, 15th Mar
आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठकें कीं। निर्वाचन आयोग कुछ ही देर में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है।
04:27 PM, 15th Mar
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया। इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात की।
04:23 PM, 15th Mar
चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया।
04:14 PM, 15th Mar
केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। कुछ देर में पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।