अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्म कर रही BJP
Akhilesh Yadav raised questions about SIR : अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फार्म 7 का दुरुपयोग करते हुए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने एसआईआर के तहत भरवाए जा रहे फार्म-7 पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। अखिलेश ने मांग की है कि चुनाव आयोग फार्म-7 भरवाना बंद कर दे। अखिलेश ने कहा कि नंदलाल अंगूठा टेक हैं। वह साइन नहीं कर पाते, लेकिन उनके फार्म 7 पर हस्ताक्षर हैं। यह कैसे संभव हुआ?
खबरों के अनुसार, अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फार्म 7 का दुरुपयोग करते हुए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र पर हमला है।
अखिलेश ने एसआईआर के तहत भरवाए जा रहे फार्म-7 पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। मांग की है कि चुनाव आयोग फार्म-7 भरवाना बंद कर दे। अखिलेश ने कहा कि नंदलाल अंगूठा टेक हैं। वह साइन नहीं कर पाते, लेकिन उनके फार्म 7 पर हस्ताक्षर हैं। यह कैसे संभव हुआ? उन्होंने कहा, मेरी बात पर भरोसा नहीं है तो यहां आकर इनसे हस्ताक्षर करवाकर देख लीजिए।
अखिलेश ने कहा, प्रदेश में माहौल बिगाड़ने, दबाव बनाने और मनोबल गिराने में एसआईआर की बड़ी भूमिका रही। बिहार चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भी यही कोशिश शुरू की है। अखिलेश ने चुनाव आयोग से मांग की कि फर्जी हस्ताक्षर के जरिए नाम कटवाने के मामलों में कार्रवाई की जाए।
अखिलेश ने कहा, चुनाव आयोग और भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसियां जहां सपा जीती है, उन चुनिंदा बूथों को टारगेट किया जा रहा है। यादव ने कहा कि उनके पास इसका पूरा डाटा है। एसआईआर के जरिए ही वे (भाजपा) बिहार चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
Edited By : Chetan Gour