• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former Congress MP Dr Karan Singh joins BJP
Written By
Last Updated :जयपुर , शनिवार, 16 मार्च 2024 (23:51 IST)

राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह भाजपा में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह भाजपा में शामिल - Former Congress MP Dr Karan Singh joins BJP
Former Congress MP Dr Karan Singh joins BJP : राजस्थान के अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यादव के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
 
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट काटे जाने के बाद यादव ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने टिकट काटे जाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में यादव पार्टी में शामिल हुए। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, यादव ने पूर्व विधायक सुरेश टांक, रामलाल मेघवाल, परम नवदीप, पुखराज गर्ग, बलवान यादव, व सुशील कंवर पलाड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
एक सीट पर दो चरणों में चुनाव, जानिए किस राज्य की है यह लोकसभा सीट