सम्बंधित जानकारी
- नए 'अवतार' में लालू, नाती के साथ वायरल हुआ कूल अंदाज, क्या बोलीं बेटी मीसा...
- अयोध्या में दुर्गा पूजा जागरण के दौरान फायरिंग, 1 की मौत, 2 बच्चियां घायल
- मुजफ्फरनगर में ITI कॉलेज के 2 छात्रों की हत्या से सनसनी
- कोरोना से मौत पर उत्तराखंड सरकार देगी परिजनों को 50 हजार रुपए का मुआवजा
- विजय रथयात्रा लेकर अखिलेश पहुंचे कानपुर देहात, बोले- पकौड़े तलने का रोजगार देने वाली सरकार ने तेल भी कर दिया महंगा
रतलाम में पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, कई घर कराए खाली...
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। यह आग मोहन नगर में पेट्रोल पंप के पीछे लगी। बचाव कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग का धुआं शहर में तीन से चार किलोमीटर दूर तक फैल गया। पेट्रोल पंप को खाली करवाकर बंद कर दिया गया। आग लगने के बाद गोदाम के पास भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने तत्काल सभी को वहां से हटाया।
धुआं 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
