1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ठाणे में बिस्किट फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे में बिस्किट फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Biscuit Factory
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में बिस्किट बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुबह करीब 5.45 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि अंबरनाथ और निकटवर्ती बदलापुर कस्बे से दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
 
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
अगला लेख
मराठवाड़ा में फिर फूटा कोरोना बम, 1290 नए मामले, 9 लोगों की मौत