सम्बंधित जानकारी
- दूसरे देशों के रास्ते भी वापस लाए जा रहे हैं अफगानिस्तान से भारतीय
- सिद्धू के सलाहकार माली ने CM अमरिंदर और उनकी टीम को कहा- 'अली बाबा और 40 चोर'
- जब बंदर को मिला मास्क तो फिर क्या हुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- सावधान, ओडिशा में 1 ही दिन में 131 बच्चे कोरोना संक्रमित, 10 दिन में 1260 मासूम चपेट में
- महाड की अदालत ने कहा, राणे की गिरफ्तारी सही, लेकिन हिरासत में रखना आवश्यक नहीं
ओडिशा में हुई लोमहर्षक घटना, बुजुर्ग ने पत्नी की जलती चिता पर छलांग लगाकर दी जान | Elderly
भुवनेश्वर। ओडिशा के कालाहांडी जिले में पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार के दौरान उसकी जलती चिता पर कूद गया और जलने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के बाद निलामणि सबर (65) के 4 बेटे और रिश्तेदार परंपरा के अनुसार नजदीक के जलाशय में नहाने गए तो इस दौरान वह (सबर) अपनी पत्नी रायबड़ी (60) की जलती चिता पर कूद गए।
उन्होंने बताया कि सबर की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे। केगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दामू पजारा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मुझे अन्य स्रोतों से घटना का पता चला और मैं इसका विवरण जुटाने के लिए वहां जा रहा हूं।(भाषा)
