सम्बंधित जानकारी
- कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण
- Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
- क्या केजरीवाल के घर में हुई स्वाति मालीवाल की मारपीट, संजय सिंह ने बताया पूरा सच
- उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज
- 2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?
MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR
Dalit couple assaulted in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक बुजुर्ग दलित दंपति के साथ कथित तौर पर एक खंभे से बांधकर मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। दंपति का बेटा कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दंपति का बेटा कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था। एक अधिकारी ने बताया कि दंपति से मारपीट की घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोरा गांव में शुक्रवार को हुई।उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, ये सभी लोग फरार हैं।
खंभे से बांधकर मारपीट : मुंगावली थाने के प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि दंपति का बेटा कथित तौर पर एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ में शामिल था। घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि ये दंपति हाल ही में गांव आया था। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों ने 65 वर्षीय दलित व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उनके साथ मारपीट की और उन्हें जूतों की माला पहनाई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास : उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (सामान्य उद्देश्य के साथ गैरकानूनी सभा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील हरकत) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
