1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Swati Maliwal's statement regarding Aam Aadmi Party leaders

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal
Swati Maliwal's statement regarding Aam Aadmi Party leaders : आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगियों ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था लेकिन आज वे एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं जिसने उनके साथ मारपीट की है।
 
अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाने की साजिश : 'आप' ने मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज यहां होते तो शायद मेरे लिए चीजें इतनी बुरी नहीं होतीं। सिसोदिया वर्तमान में आबकारी नीति मामले के संबंध में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
'आप' ने आरोपों को सिरे से खारिज किया : मालीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं तो उनके निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। 'आप' ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि मालीवाल केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं।
 
सीसीटीवी फुटेज गायब किए और फोन से सब हटा दिया : मालीवाल ने रविवार को कहा, एक समय था जब हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे थे, आज 12 साल बाद हम एक ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज गायब किए और फोन से सब हटा दिया? काश उन्होंने इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!
मालीवाल दस साल से अधिक समय पहले आप की स्थापना के समय से ही उससे जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता