सम्बंधित जानकारी
- यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
- Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस
- पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी
- दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप
- सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता
PM Modi in Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के शहजादे रायबरेली में यह कहते हुए इस निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे हैं कि यह मेरी मां की सीट है। ऐसा तो स्कूल जाने वाला आठ साल का बच्चा भी नहीं कहेगा। ALSO READ: जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम
पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है। कोई 8 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों।
उन्होंने कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति को संरक्षण देने और लोकसभा सीट को पैतृक संपत्ति मानने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों का वसीयतनामा लिख रहे हैं। ऐसी परिवारवादी पार्टियों से झारखंड को बचाकर रखना है।कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है।
— BJP (@BJP4India) May 19, 2024
कोई 8 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों।
ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों… pic.twitter.com/7iONQP4qA5
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा किसी भी उद्योगपति को पार्टी द्वारा शासित राज्यों में निवेश करने से पहले 50 बार सोचने पर मजबूर कर देगी। शहजादे माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं और नए-नए तरीकों से पैसा वसूल रहे हैं। ALSO READ: operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बात का जवाब देने की चुनौती देता हूं कि क्या वे अपने शहजादे की उद्योग-विरोधी भाषा से सहमत हैं।
मोदी ने कांग्रेस पर लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूर्व में उस पार्टी के शासनकाल के दौरान 18,000 गांवों की स्थिति 18वीं सदी जैसी थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
