1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwals PA misbehaved with Swati Maliwal, CM will take action,confirms AAP

क्या केजरीवाल के घर में हुई स्वाति मालीवाल की मारपीट, संजय सिंह ने बताया पूरा सच

मामला सामने आने पर AAP पर हमलावर हुई BJP

swati maliwal in manipur
Arvind Kejriwals PA misbehaved with Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सोमवार को दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया था। मालवीय ने दावा किया कि स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की है। इस बीच संजय सिंह का बयान भी सामने आया है।
sanjay singh
क्या बोले संजय सिंह : आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि 'कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है निंदनीय घटना। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और घटना में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 
यह था पूरा मामला : सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के पास एक महिला का फोन आया। उसका कहना था कि सीएम केजरीवाल के आवास में उसके साथ मारपीट की गई। केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है। कॉल करने वाली ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया। इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया। भाजपा ने इस मामले की निंदा करते हुए केजरीवाल पर हमलावर हो गई। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस कर पूरा मामले की जानकारी दी।  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Reliance के शेयरों में लिवाली और खुदरा महंगाई कम होने से सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े