• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP Rajya Sabha member Maliwal accuses CM Kejriwal personal staff of misbehavior
Last Updated : सोमवार, 13 मई 2024 (15:39 IST)

AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

swati maliwal in manipur
Misbehavior with Swati Maliwal in CM House: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
 
केजरीवाल से मिलना चाहती थीं मालीवाल : मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल सुबह 9 बजे के लगभग मुख्‍यमंत्री हाउस पहुंचीं थीं। वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलना चाहती थीं, लेकिन सीएम के निजी स्टाफ ने उन्हें केजरीवाल से मिलने नहीं दिया। 

पीसीआर को किया गया था फोन : डीसीपी (उत्तर दिल्ली) मनोज मीना के मुताबिक हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी, कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। कॉल के बाद एसएचओ और कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सिविल लाइन थाने आईं और बिना कोई शिकायत दिए ही थाने से चली गईं। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
 
एक अन्य जानकारी के मुताबिक मालीवाल ने कथित कहा-सुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था। कहा जा रहा है कि कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। पुलिस की डायरी में पीसीआर कॉल के साथ जो नंबर दर्ज है वो स्वाति मालीवाल का ही नंबर है।  हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
क्या कहा बांसुरी स्वराज ने : इस घटना के बाद भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को घेरा है।  नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस मामले में कहा कि हमें आज बहुत ही शर्मशार कर देने वाली खबर पता चली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उकसाने पर उनके OSD ने उनकी पार्टी की एक सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने आज सुबह ही दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में और उनके आवास पर ये व्यवहार हुआ है। भाजपा इस वाक्य की कड़ी निंदा की है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
ये भी पढ़ें
Share Market : सेंसेक्स 112 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में