1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Child Thrown into Tandoor for Repeatedly Asking for Rasgullas
Last Modified: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (17:16 IST)

दिल दहला देने वाली घटना, बच्चे को तंदूर में फेंका, बार-बार मांग रहा था रसगुल्ला

Child Thrown into Tandoor for Repeatedly Asking for Rasgullas
उत्तर प्रदेश के बस्‍ती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में एक कैटरिंग ठेकेदार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने मासूम बच्चे को सिर्फ रसगुल्ला खाने की वजह से जलते तंदूर में फेंक दिया। तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। आरोप है कि बच्चे के बार-बार रसगुल्ला मांगने पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क गया और उसे जलते तंदूर में फेंक दिया।
 

बच्चे को परिजनों ने निकाला बाहर 

उत्तर प्रदेश के बस्‍ती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह में एक कैटरिंग ठेकेदार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने मासूम बच्चे को सिर्फ रसगुल्ला खाने की वजह से जलते तंदूर में फेंक दिया। तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।
 

जिंदगी और मौत के बीच जंग

आरोप है कि बच्चे के बार-बार रसगुल्ला मांगने पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क गया और उसे जलते तंदूर में फेंक दिया। बुरी तरह जलने की वजह से बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव की है। बच्‍चे का नाम चमन है, जो अपनी नानी के साथ बुधवार को रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था।
बच्‍चे को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। शादी में खुशी का माहौल था और चमन खेलकूद रहा था। इसी दौरान वह भोजन स्थल पर गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा। आरोप है कि बार-बार रसगुल्ला निकालने पर वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा।

घटना के बाद आरोपी फरार 

उसने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर जलते हुए तंदूर के ऊपर कर दिया। इसी बीच अनियंत्रित होकर बच्चा सीधे तंदूर के भीतर जा गिरा। घटना के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें