मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan wedding ceremony marred by mourning, 8 killed in gas cylinder explosion
Last Modified: इस्लामाबाद , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (16:00 IST)

Pakistan में शादी समारोह में पसरा मातम, गैस सिलेंडर विस्फोट में 8 की मौत, 11 घायल, दूल्हा-दुल्हन की भी मौत

Gas cylinder explosion in Pakistan
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शादी समारोह में उस समय मातम पसर गया जब अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना इसमें 8 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद जो मकान ढह गया, उसमें शादी में आए कई मेहमान मौजूद थे।  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
 
सीनेट सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया कि यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, जिसने एक परिवार के लिए उत्सव को मातम में बदल दिया।  Edited by: Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दावा, ट्रंप और मोदी की दोस्ती सच्ची