गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mathura 5 family members death case
Last Modified: मथुरा (उप्र) , मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (13:00 IST)

मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने दी जान

Mathura 5 family members death case
Mathura Uttar Pradesh News : उत्‍तर प्रदेश में मथुरा के खपरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मुआयना किया तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में मथुरा के खपरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मुआयना किया तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले।
आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। पुलिस अभी इस मामले में सुसाइड और मर्डर दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि 'अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, जानिए कैसे हटाया जाता है speaker को