सम्बंधित जानकारी
- Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद
- Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान
- क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता
- Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा
- Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी
सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में ईरानी नावें और मिसाइल साइट तबाह
US Attacks Iran : सीजफायर के बीच अमेरिका सेना ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में नाव बिछा रही ईरानी नौकाओं पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इसके अलावा बंदर अब्बास में एक SAM मिसाइल साइट भी तबाह की गई। इससे अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में उन लक्ष्यों पर हमले किए, जिनमें खदानें बिछाने की कोशिश कर रही नावें और मिसाइल लॉन्च साइटें शामिल थीं। सेना ने बंदर अब्बास क्षेत्र में एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस मिसाइल साइट ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह कार्रवाई युद्धविराम खत्म होने का संकेत नहीं है।
CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार, कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई। इस दौरान अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे। अमेरिका मौजूदा सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ट्रंप की ईरान को सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, 'संवर्धित यूरेनियम (परमाणु धूल) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा ताकि उसे वापस लाकर नष्ट किया जा सके। या, बेहतर तो यह होगा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ मिलकर और उनके समन्वय से, उसे उसी जगह पर या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर नष्ट कर दिया जाए। इस पूरी प्रक्रिया तथा घटना के गवाह के तौर पर परमाणु ऊर्जा आयोग (परमाणु ऊर्जा आयोग) या उसके समकक्ष कोई संस्था मौजूद रहे।'
ईरान ने अभी तक इन नए अमेरिकी हमलों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि इससे दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर असर पड़ सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
