शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. marital dispute shocking incident husband wife conflict india
Last Modified: सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (17:20 IST)

8 साल से पत्नी ने नहीं बनाने दिया संबंध, पति ने काटकर फेंका प्राइवेट पार्ट

shocking incident India
उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से शारीरिक संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में अपना गुप्तांग काट लिया। डॉक्टरों ने सफल सर्जरी द्वारा अंग को फिर से जोड़ दिया है। उसकी हालत अब स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक 37 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी से लंबे समय तक शारीरिक संबंध न बना पाने की हताशा में यह खौफनाक कदम उठाया। उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद अपना गुप्तांग काट लिया।
शख्स ने पुलिस के सामने दावा कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के 8 साल बाद से ही उसकी पत्नी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। शख्स ने कहा कि इस वजह से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था।

शराब पीकर घर आया और पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इससे दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर उसने एक तेज चाकू से अपना गुप्तांग काट लिया। कुछ ही देर में बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके गुप्तांग को वापस जोड़ दिया।  Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम