1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. British couple moved out on wrong railway station

मानवता की मिसाल : गलत स्टेशन पर उतरे ब्रिटिश दंपति, लोगों ने सही होटल तक पहुंचाया

Positive news
औरंगाबाद। अतिथि देवो के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए लासुर में लोगों ने एक ब्रिटिश दंपति को गुरुवार देर रात तक उनके होटल पहुंचाया। यह दंपति गलत स्टेशन पर उतर गए थे। 
 
अधिकारियों ने बताया कि मैनचेस्टर के दंपति को मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उतरना था लेकिन वह गलती से लासुर स्टेशन पर उतर गए। औरंगाबाद और लासूर के बीच की दूरी 37 किलोमीटर है।
 
गलत स्टेशन पर परेशान इस दंपति की मदद के लिए रेलवे प्रवासी सेना के स्वयंसेवक आगे आए। उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से दंपति को सुरक्षित एलोरा स्थित उनके होटल पहुंचाया।
 
एडम मैकब्रिड और उनकी पत्नी अजंता एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे और इस ट्रेन को रात दस बजकर 45 मिनट पर औरंगाबाद पहुंचना था। दंपति ने सकुशल होटल पहुंचने के बाद सबका शुक्रिया अदा किया।
 
अगला लेख
मनीष सिसोदिया का OSD 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में