सम्बंधित जानकारी
- इंदौर से वाराणसी तक चलेगी IRCTC की तीसरी प्राइवेट ट्रेन
- दिल्ली-वाराणसी समेत इन 6 रूट्स पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
- अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस की सौगात, जानिए अल्ट्रा मॉडर्न प्राइवेट ट्रेन से जुड़ी 10 खास बातें...
- सावधान, रेलयात्रा के दौरान 6 बातों का रखें विशेष ध्यान
- दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, अब ट्रेनों में मिलेगा फ्री वाईफाई
उज्जैन में ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे मां-बेटे, आरपीएफ ने बचाया
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर फंसे मां और बेटे को रेलवे पुलिसबल के एक जवान ने अपनी सूझबूझ से दोनों को बचा लिया।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उज्जैन स्टेशन पर सवारी गाड़ी 12919 मालवा एक्सप्रेस रवाना होने के बाद शनिवार को चलती ट्रेन में एक युवक ने अपनी वृद्ध मां को पीठ पर बैठाकर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन फिसलकर पटरी और और प्लेटफॉर्म के गेप में गिर गया।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एक जवान रामप्रकाश शर्मा ने दोनों को अपनी सूझबूझ व अपनी जान की परवाह किए बिना बाहर निकालकर ट्रेन में चढ़ा दिया।
