गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ismail qaani mossad agent betrayal khamenei death iran intelligence breach
Last Updated :तेहरान/तेल अवीव , शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (19:32 IST)

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

Ismail Qaani Mossad Agent
Ismail Qaani : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी है। कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाकर हमला करने का दावा किया है। अयातुल्लाह खामेनेई का खात्मा करने के बाद अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान भी मुस्तैदी से डटा हुआ है। इस जंग में 1300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

ईरान की कुख्यात कुद्स फोर्स का चीफ इस्माइल कानी जिसे अयातुल्लाह खामेनेई का दायां हाथ माना जाता था, असल में इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद (Mossad) के लिए काम कर रहा था। इंटरनेशनल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि कानी ही वह 'विभीषण' है जिसने खामेनेई और ईरानी सेना के शीर्ष अधिकारियों की लोकेशन इजरायल को दी।

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ 

  • अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत
  • ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप 
  • इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए
  • ईरान ने कहा- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ 
  • ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर्स को नुकसान पहुंचा
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया

हर बार 'मौत' के मुंह से कैसे बच निकला कानी?

इस्माइल कानी पर शक की सुई तब घूमी जब हाल ही में उस इमारत पर इजरायली हमला हुआ, जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई और ईरान के कई दिग्गज सैन्य अधिकारी मौजूद थे। इस हमले में खामेनेई समेत कई बड़े चेहरों की मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस्माइल कानी सुरक्षित बच निकला।
 
यह पहली बार नहीं है; पिछले दो सालों में कम से कम चार ऐसे मौके आए जब ईरान के वरिष्ठ कमांडरों को इजरायल ने सटीक हमलों में निशाना बनाया। हर बार कानी उस हमले के करीब मौजूद थे, लेकिन हर बार वे 'चमत्कारी' रूप से बच निकलने में सफल रहे। इसी पैटर्न ने ईरानी इंटेलिजेंस और वैश्विक विश्लेषकों के कान खड़े कर दिए हैं।

मोसाद का 'स्लीपर सेल' होने के आरोप

खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि कानी लंबे समय से मोसाद के संपर्क में था। आरोप है कि उसने ईरान की सुरक्षा रणनीति, कमांडरों की मीटिंग्स और खुद खामेनेई के मूवमेंट की पल-पल की जानकारी इजरायल को पहुंचाई। अगर ये दावे सच साबित होते हैं, तो यह ईरान के इतिहास में सुरक्षा की सबसे बड़ी चूक और विश्वासघात माना जाएगा।

ईरान में हड़कंप, क्या गिरफ्तार होगा कानी?

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के भीतर अब अंदरूनी जांच (Witch Hunt) शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि कानी फिलहाल 'गायब' है या उसे अज्ञात स्थान पर पूछताछ के लिए रखा गया है। इजरायल की इस रणनीतिक जीत ने ईरान के पूरे डिफेंस नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है।
Edited by : Sudhir Sharma