Attacks को नाकाम करने के लिए ईरान अपना रहा रूस वाला 'देसी जुगाड़' ! US और इजराइल ऐसे खा रहे हैं धोखा
IDF Attacks Iranian Painting and Releases It as Destroyed Target : ईरान, US और इजराइल के हमलों को धोखा देने के लिए ज़मीन पर एनामॉर्फिक पेंटिंग का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियों में जिस हेलीकॉप्टर से हमला होने की बात कही जा रही है, वह असल में डामर पर बनी एक पेंटिंग है। रूस ने 2023 में यूक्रेन में युद्ध के दौरान अमेरिकी सैटेलाइट को धोखा देने के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया था।
इससे इस बात की ओर ध्यान जाता है कि इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स की कई रिपोर्टें इस तरह के नकली टारगेट पर हमलों से भरी हैं। इससे यह भी पता चलता है कि ईरान नुकसान में इन्वेस्ट कर रहा है और एक संभावित लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की तैयारी कर रहा है।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बड़े गर्व के साथ एक वीडियो जारी किया। इसमें दिखाया गया कि उनकी वायुसेना ने ईरान के एक घातक Mi-17 हेलीकॉप्टर को हवाई हमले में राख कर दिया। वीडियो में धुआं और धमाका तो जबरदस्त था, लेकिन अब इस हमले की जो सच्चाई सामने आ रही है, उसने इजरायली इंटेलिजेंस की किरकिरी कर दी है। यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने भी अपने एयरबेस पर फाइटर जेट्स की ऐसी ही पेंटिंग्स बनाई थीं ताकि दुश्मन को असली और नकली के बीच उलझाया जा सके और उनके महंगे हथियार 'कागज के शेर' पर बर्बाद कराए जा सकें।
पेंटिंग पर दागी करोड़ों की मिसाइल?
रक्षा एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया एनालिस्ट्स ने इस वीडियो की पोल खोलनी शुरू कर दी है। स्वतंत्र रक्षा विश्लेषक पेट्रीसिया मारिंस ने 'X' पर सबूतों के साथ दावा किया है कि इजरायल ने जिस हेलीकॉप्टर को तबाह किया, वह असल में कोई उड़ने वाला विमान था ही नहीं। मारिंस के मुताबिक, वह डामर (Asphalt) पर बनाई गई एक 'एनामॉर्फिक पेंटिंग' (3D आर्ट) थी।
ईरान ने जमीन पर पेंट से हेलीकॉप्टर की ऐसी तस्वीर बनाई जो ऊपर से देखने पर बिलकुल असली लगती थी, और इजराइल ने उस 'पेंटिंग' को निशाना बनाने के लिए अपनी महंगी मिसाइल बर्बाद कर दी।
यह पहली बार नहीं है जब किसी देश ने आसमान से देखने वाली आंखों (सेटेलाइट और ड्रोन) को चूना लगाया हो। इजराइली सेना अभी भी अपने बयान पर अड़ी है कि वे ईरानी शासन की हवाई क्षमताओं को नष्ट करना जारी रखेंगे, लेकिन इंटरनेट पर लोग मजे ले रहे हैं कि क्या अब इजराइल को मिसाइल दागने से पहले पेंटिंग और लोहे के बीच का फर्क समझना होगा। Edited by : Sudhir Sharma