1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Train services restored in Srinagar-Budgam and Baramulla in Kashmir

कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला में ट्रेन सेवाएं बहाल

Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से 1 दिन के लिए निलंबित की गई ट्रेन सेवाएं सोमवार को बहाल कर दी गईं। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला में ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में बडगाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू क्षेत्र में बनिहाल तक ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाएं सुरक्षा कारणों से रविवार को स्थगित कर दी गई थीं।
रविवार को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की 7वीं बरसी पर हड़ताल बुलाए जाने के कारण घाटी में जनजीवन बाधित रहा। अफजल गुरु को संसद पर हमले के मामले में 2013 में दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर चढ़ाया गया था।
अगला लेख
SC/ST ACT: SC के फैसले के बाद गर्माया एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा, बड़े विवाद की फिर आहट!