सम्बंधित जानकारी
- कोलकाता में दो मंजिला इमारत ढही, एक व्यक्ति की मौत, दो जख्मी
- पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी
- टीआरएस ने जारी की 105 उम्मीदवारों की सूची, राहुल को बताया सबसे बड़ा मसखरा
- लड़की भगाने में मदद का दावा करने वाले विधायक को इस लड़की ने दिया चैलेंज
- तेलंगाना मंत्रिमंडल ने की विधानसभा भंग करने की सिफारिश
पश्चिम बंगाल में फिर गिरा पुल, एक हफ्ते में दूसरा हादसा
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार सुबह एक पुल ढह गया। इस घटना में एक ट्रक चालक घायल हो गया।
राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक पुल पार कर रहा था, वह ट्रक अब भी पुल के टूटे हिस्से से लटक रहा है। यह पुल मानगंज इलाके को सिलीगुड़ी से जोड़ता है। ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया है।
हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पुल गिरा है। इससे पहले चार सितंबर को माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया था।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
