1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast in tata steel plant

जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाका

tata steel plant
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के कारखाने की एक गैस पाइपलाइन में शनिवार को हुए विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ और घायल कर्मचारियों को टाटा के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इस्पात निर्माता कंपनी ने बयान जारी कर कहा, 'हम सूचित करना चाहते हैं कि आज पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जमशेदपुर स्थित कारखाने के कोक संयंत्र में बनी छह नंबर की बैटरी (इकाई) से विस्फोट की आवाज सुनी गई। बैटरी-6 का मौजूदा समय में परिचालन नहीं हो रहा है और उसे तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।'
 
जमशेदपुर संयंत्र स्थित बंद हो चुकी बैटरी 6 की गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट में तीन कर्मचारी घायल हो गए।
 
धमाके से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कर्मचारी बचने के लिए ईधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी जमीन पर गिरने से मामूली रूप से घायल हो गया।
अगला लेख
दिल्ली के वसंत विहार बाजार में मिला लावारिस बैग, मची अफरा-तफरी