1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in lic office

मुंबई के विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

LIC Office
मुंबई। मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह 7 बजे आग लग गई। हालांकि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
अधिकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
अगला लेख
पेट्रोल-डीजल के दामों में 31वें दिन भी बदलाव नहीं, जानिए देश के 4 महानगरों में क्या हैं दाम