1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Terrorists fired at a Policeman at Aiwa Bridge Srinagar

आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारी

Srinagar
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कांस्टेबल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
श्रीनगर में शहर के सफाकदाल इलाके में आइवा ब्रिज के पास आतंकवादियों ने सुबह करीब 8.40 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अगला लेख
क्यूबा के एक होटल में भीषण धमाका, 22 लोगों की मौत, दर्जनों अन्य घायल