1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MLA T Raja Singh

नहीं लूंगा AIMIM के प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ, विधायक राजासिंह का इंकार

BJP MLA T. Raja Singh
नई दिल्ली। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजासिंह ने AIMIM के प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ लेने से इंकार किया है।

सिंह ने कहा कि मैं उस पार्टी (AIMIM) के प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ नहीं लेना चाहता, जो हिन्दुओं के विरुद्ध बोलती है। उन्हें खत्म करने की बात करती है। एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक सिंह ने कहा कि वे न तो कभी वंदे मातरम् गाते हैं और न ही कभी भारत माता की जय बोलते हैं।

गौरतलब है कि एआईएमआईएम विधायक मुमताज अहमद खान को तेलंगाना में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। 17 जनवरी को राज्य विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से चुने गए सिंह ने अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मांग की है कि वे खान को विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने के निर्णय पर फिर से विचार करें। 
अगला लेख
उज्जैन के कलेक्टर और कमिश्नर बदले गए, कीचड़ स्नान बना कारण