बिहार के 7 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर, 14 लोगों की मौत
Bihar Lightning news : बिहार के 7 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण और कटिहार में 3-3, जबकि लखीसराय, कैमूर, सीतामढ़ी और भागलपुर में 1-1 मौत हुई है।
बक्सर जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर में मुफस्सिल इलाके में हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए।
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात से जुड़ी घटनाओं में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बिजली गिरने और वज्रपात से फसलों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। अप्रैल में सबसे ज्यादा 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें