ईरान से किस तरह होगी 10,000 भारतीयों की सुरक्षित निकासी, मोदी सरकार ने तैयार किया प्लान?
Israel Iran conflict : इजराइल और ईरान के बीच जंग खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। 5वें दिन भी दोनों ओर से वार पलटवार का दौर जारी है। इस बीच मोदी सरकार ने ईरान में फंसे करीब 10 हजार भारतीयों को वहां से निकालने का प्लान तैयार कर लिया है। उन्हें आर्मेनिया के रास्ते वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान से टेलीफोन पर बात की।
विदेश मंत्रालय ने ईरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। कहा जा रहा है कि 110 विद्यार्थियों का पहला दल आर्मेनिया सीमा पर पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि यहां से उन्हें 1500 लोगों के पहले जत्थे के साथ भारत लाया जाएगा। ALSO READ: भयानक स्तर पर पहुंचा इजराइल ईरान युद्ध, G7 समिट छोड़ ट्रंप अमेरिका रवाना
तेहरान में अफरातफरी के माहौल के बीच तीन विश्वविद्यालयों के छात्रों को फिलहाल सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। अन्य छात्रों को भी स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिकतर छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां हैं।
भारतीयों को तेहरान छोड़ने के निर्देश : भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी उन्हें तुरंत तेहरान छोड़ने को कहा है। उनसे भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने और तेहरान से बाहर आने के लिए उचित व्यवस्था न हो पाने तक सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। ALSO READ: Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक
— India in Iran (@India_in_Iran) June 17, 2025
All Indian Nationals and PIOs who can move out of Tehran using their own resources, are advised to move to a safe location outside the City.
इजराइल में भी 25 हजार भारतीय मौजूद : हालांकि भारत सरकार ने इजराइल में मौजूद 25000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए फिलहाल कोई प्लान नहीं बनाया है। भारतीय दूतावास तेल अवीव में मौजूद भारतीयों के संपर्क में है।
क्या है इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर : नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बयान में कहा गया, नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 1800118797 (टोल-फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905, +91-9968291988 (व्हाट्सएप)।
इसके अलावा, तेहरान में भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए 24 घंटे संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है। इसमें कहा गया है, केवल कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709, बंदर अब्बास: +98 9177699036, जाहेदान: +98 9396356649 ।
edited by : Nrapendra Gupta

