1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 5 dead in lightning strikes in Singrauli

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरी, 5 लोगों की मौत

lightning
lightning news in hindi : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और 3 नाबालिगों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जियावां, चितरंगी और बरगवां पुलिस थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।
 
पहली घटना बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में देर रात 1.30 बजे हुई, जिसमें 67 वर्षीय सनाओ बाई की मौत हो गई, जबकि जियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमनिशा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के वक्त अंतिमनिशा अपने घर के पास एक हैंडपंप से पानी निकाल रही थी।
 
उन्होंने कहा कि इसी पुलिस थाना क्षेत्र के गोडगावां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल की मौत हो गई। चितरंगी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर झरकटिया गांव में अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बकरियां चरा रहा था, जब वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि खोखवा गांव में आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सोनू देवी (16) की मौत हो गई। तय समय के मुताबिक मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 25 जून तक पूरे राज्य में छा जाने की उम्मीद है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: G7 समिट के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, जल्द अमेरिका लौटेंगे ट्रंप