1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. bhim rao ambedkar and Narendra Modi Brahmin

नरेन्द्र मोदी और भीमराव अंबेडकर ब्राह्मण

bhim rao ambedkar
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राह्मण बताया है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने नारद की तुलना गूगल से की थी। 
 
'मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट' को संबोधित करते हुए करते हुए राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि बीआर अंबेडकर को ब्राह्मण कहने में मुझे कोई झिझक नहीं है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को ब्राह्मण कहने में कुछ भी गलत नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ब्राह्मण हैं। 
गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने भी देवर्षि नारद की तुलना गूगल से की। साथ ही त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि महाभारत काल में भी इंटरनेट चलता था। 
अगला लेख
बड़ा फैसला, शारीरिक संबंध नहीं तो विवाह रद्द