अब दिल्ली के बाद बेंगलुरु के स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई
Schools received bomb threats: बेंगलुरु (Bengaluru) के कम से कम 4 निजी स्कूलों को आज शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिली जो जांच के बाद फर्जी पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इन स्कूलों को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर 'स्कूल के अंदर बम' शीर्षक से एक ई-मेल (e-mail) मिला। भेजने वाले ने दावा किया कि उसने संबंधित स्कूलों के कक्षों में कई विस्फोटक उपकरण रखे हैं।
ALSO READ: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में
ई-मेल में लिखा था कि ट्राई नाइट्रो टॉल्यूइन रखे हैं : ई-मेल में कहा गया कि नमस्ते। मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल के कक्षों में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राई नाइट्रो टॉल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को काले प्लास्टिक बैग में बड़ी कुशलता से छिपाया गया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को यह जानकारी दी। इसके बाद बम निरोधक दस्तों और तोड़फोड़रोधी जांच दलों के साथ पुलिस संबंधित संस्थानों में पहुंची।
नियम के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए गए। कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। यह ई-मेल फर्जी पाया गया, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें