1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi schools receive another bomb threat

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Bomb threat to Delhi schools
Bomb threats: दिल्ली के 20 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने (Bomb threat to Delhi schools) की धमकी मिली। धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस, दमकल कर्मी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल, रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल और सॉवरन स्कूल समेत कई स्कूलों को बम की धमकी दी गई।ALSO READ: दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

उन्होंने बताया कि कई एजेंसी की टीमें स्कूल परिसरों में मौजूद हैं और गहन जांच जारी है। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि आज 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! सोचिए बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों को नियंत्रित करती है और फिर भी हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! यह हैरान करने वाला है।
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट