1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 19 people died due to lightning in Bihar

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

19 people died due to lightning in Bihar
Bihar News : बिहार में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौत नालंदा में हुईं, उसके बाद वैशाली (4), बांका और पटना दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई और समस्तीपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्‍येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा 5 मौत नालंदा में हुईं, उसके बाद वैशाली (4), बांका और पटना दो-दो लोगों की मौत हुई। बयान में बताया गया कि इसके अलावा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई और समस्तीपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्‍येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और लोगों से खराब मौसम के दौरान पर्याप्त सावधानी बरतने का आग्रह किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण