1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. asaram admitted in jodhpur aiims

जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, एम्स अस्पताल में भर्ती

asaram health update
asaram health : जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबियत अचानक बिगड़ी गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जौधपुर एम्स में भर्ती कराया गया। आसाराम की तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में उनके अनुयायियों की भीड़ बढ़ गई। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
 
सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उसे जौधपुर एम्स पहुंचाया। 2 माह में दूसरी बार उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यौन उत्पीड़न के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

85 वर्षीय आसाराम बापू 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं। 2018 में उन्हें अपने आश्रम में एक किशोर छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के लिए आजीवन कारावास की सजा मिली थी। आसाराम 15 से ज्यादा बार रिहाई की अर्जी लगा चुका है। लेकिन एक बार भी उसे रिहा नहीं किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्राजील में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार भी 61 लोगों की मौत