• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 61 people died in a terrible plane crash in Brazi
Last Updated : शनिवार, 10 अगस्त 2024 (13:56 IST)

ब्राजील में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 61 लोगों की मौत

प्लेन में सवार कुछ डॉक्टर भी मारे गए

ब्राजील में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 61 लोगों की मौत - 61 people died in a terrible plane crash in Brazi
Brazil Plane Crash News: ब्राजील से विमान दुर्घटना की एक दु:खद खबर सामने आई है। यहां के साओ पाउलो राज्य में एक प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान दुर्घटना में इसमें सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया।

 
मिली खबरों के अनुसार एटीआर 72-500 विमान में 57 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एटीआर-72 प्लेन नियंत्रण खोकर घरों के पास पेड़ों के पीछे जा गिरा जिसके बाद काले धुएं का बड़ा गुबार उठा। विन्हेडो के निकट वेलिन्होस के नगर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्लेन क्रैश की वजह से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन किसी भी निवासी को चोट नहीं आई।

 
प्लेन में सवार कुछ डॉक्टर भी मारे गए : गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों में से कुछ डॉक्टर थे, जो पराना से एक सेमिनार में जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ये वे लोग थे जो लोगों की जान बचाने के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसी दुखद परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दु:ख जताया और पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने 3 दिन के शोक की घोषणा की।
 
Edited by: Ravindra Gupta