1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. All Tripura students stranded in Manipur are safe

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बोले, मणिपुर में फंसे त्रिपुरा के सभी छात्र सुरक्षित

Manik Saha
tripura violence: अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) ने शुक्रवार को दावा किया कि हिंसाग्रत मणिपुर (Manipur) में फंसे राज्य के सभी छात्र सुरक्षित हैं। मणिपुर में त्रिपुरा के 150 से अधिक छात्र फंसे हुए हैं। साहा ने पत्रकारों से कहा कि मैंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Biren Singh) से बात करने का प्रयास किया।
 
लेकिन बात नहीं हो पाई, क्योंकि वह आधिकारिक कामकाज में व्यस्त हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव और डीजीपी से बात कर उन्हें फंसे हुए छात्रों की सुरक्षा और उन्हें निकालने के लिए मणिपुर के अधिकारियों से बात करने का निर्देश दिया है।
 
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि त्रिपुरा के छात्र सीआरपीएफ की सुरक्षा में अब भी अपने-अपने छात्रावास में हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार को राज्य सरकार ने 'गंभीर स्थिति' में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
राजद सांसद ने की मणिपुर हिंसा पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन की मांग