1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. accident in jhalawad, 9 dies

राजस्थान के झालावाड़ में सड़क हादसा, 9 की मौत

accident
Jhalawad accident news : राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार देर रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 
झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात पौने तीन बजे एकलेरा गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि हादसे की चपेट में आए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेकर भोपाल के डूंगरी गांव से लौट रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मारे गए लोगों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच थी।
 
अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जेल में बिगड़ी अनंत सिंह की तबियत, जानिए संन्यासी से कैसे बना बिहार का बाहुबली?