सम्बंधित जानकारी
- महाकाल लोक से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को मिलेगी नई धार!
- पहलवान ढाबे से क्या था मुलायम सिंह का कनेक्शन?
- मुलायम को अंतिम विदाई, जब अपने दोस्त और 'नेताजी' को आखिरी बार देख रो पड़े आजम खान
- नेताजी को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार (Live)
- जेपी ने पूछा था : 'आंदोलन क्या बूढ़े चलाएंगे?
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 'डी' कंपनी से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जबरन वसूली के एक मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की 'डी' कंपनी से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते दी। इन सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने हाल ही में गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान अजय गंडा, फिरोज, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर की भूमिका सामने आई थी तदनुसार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के साथ कथित तौर पर जुड़े रियाज भाटी को पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा थाना पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पहले कहा था भाटी ने वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाया और उससे 30 लाख रुपए मूल्य की एक कार और लगभग 7.50 लाख रुपए नकदी की मांग की थी। इब्राहीम का करीबी छोटा शकील और उसका रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया था।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
