सम्बंधित जानकारी
- महाकाल लोक में नरेन्द्र मोदी, जानिए क्या है पीएम का कार्यक्रम
- PM नरेंद्र मोदी आज ‘महाकाल लोक’ को राष्ट्र को करेंगे समर्पित,पढ़ें महाकाल लोक की संपूर्ण जानकारी
- पीएम मोदी आज देश को देंगे महाकाल लोक की सौगात, जानिए क्या है 900 मीटर लंबे इस कॉरिडोर में खास
- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा, शोक प्रकट करने उमड़ी भीड़
- प्रधानमंत्री बन सकती थीं सोनिया गांधी, कैसे मुलायम और पवार ने दिया था उम्मीदों को झटका
राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार (Live)
नई दिल्ली। सैफई के मेला ग्राउंड में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार। बड़े पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे। मंगलवार की सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था।
पीएम मोदी आज उज्जैन में देशवासियों को देंगे महाकाल लोक की सौगात, रूस यूक्रेन युद्ध समेत इन खबरों पर मंगलवार, 11 अक्टोबर को रहेगी सबकी नजर...
अंतिम संंस्कारस्थल पर पैर रखने की जगह नहीं।
-मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, कुछ ही देर में दी जाएगी अंतिम विदाई।
-मेला ग्राउंड में यादव को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच बनाया गया है। इसी मंच पर नेता जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।#WATCH | A large sea of people chants "Netaji amar rahein" as a vehicle carries the mortal remains of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM #MulayamSinghYadav for his last rites, in Saifai, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/RMCzht2uI3
— ANI (@ANI) October 11, 2022
-मंच पर अखिलेश यादव के अलावा उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य नजर आए। परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले पुष्प चक्र अर्पित कर नेता जी को अंतिम विदाई दी।
-पूर्व सांसद डिंपल यादव समेत परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं।
-भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सपा के कई नेताओं ने भी यादव के अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH | Uttar Pradesh: The mortal remains of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM Mulayam Singh Yadav kept at Numaish Ground in Saifai, Etawah for people to pay their last respects.
— ANI (@ANI) October 11, 2022
His last rites will be performed with full state honours. pic.twitter.com/xeApBc5hM0
-मेला ग्राउंड पहुंचा नेताजी का पार्थिव शरीर।
-सैफई में दोपहर 3 बजे दी जाएगी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई।
-नेताजी पार्थिव शरीर को मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है।
वरिष्ठ सपा नेता जनाब आज़म ख़ान साहब ने आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। pic.twitter.com/zcfUl3ApdU
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 11, 2022
-मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल आदि अन्य प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
-कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मंगलवार को उपस्थित रहेंगे।
-कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मंगलवार को उपस्थित रहेंगे।
-नेताजी को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़। सोमवार को मेदांता अस्पताल में हुआ था निधन।
-पीएम मोदी आज उज्जैन में महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे। कार्तिक मेला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
-यूक्रेन पर रूस के हमले से दुनियाभर में बढ़ा तनाव।
-भारत ने यूक्रेन संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की रूस की मांग के खिलाफ वोट दिया।
-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में मिसाइल हमलों के लिए सोमवार को रूस की निंदा की जिनमें कम से कम 11 नागरिक मारे गए हैं।
-रूस ने सोमवार को यूक्रेन के अनेक शहरों पर मिसाइल से हमले शुरू कर दिए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हमलों को यूक्रेन की मास्को के बलों को हटाने की कोशिशों के जवाब में किया गया बताया।
