सम्बंधित जानकारी
- डोमिसाइल मामले पर पुलिस की चेतावनी, भड़काया तो जाओगे जेल
- Corona की दहशत के बीच फोड़े 'डोमिसाइल बम' पर कश्मीर में बवाल
- कोरोना वायरस : घर पहुंचने की लालसा में निकले थे, मौत ने गले लगा लिया
- अब ये लोग होंगे जम्मू-कश्मीर के निवासी, केंद्र ने बदले कानून
- सेना ने Corona virus के खिलाफ लोगों की मदद का किया अभियान शुरू
सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मार गिराए, हथियार और युद्ध सामग्री बरामद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को 4 आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद बलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।
प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर शुरू किया गया। 4 आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है।
