सम्बंधित जानकारी
- दक्षिण भारत को मिली पहली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
- वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, निशाने पर ओवैसी, AIMIM के दावे पर कितना दम?
- पीएम मोदी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट को दी टर्मिनल इन ए ग्रीन की सौगात, जानिए क्या है इसमें खास
- MCD चुनाव : केजरीवाल ने दिल्ली को दी 10 गारंटी, कहा- 20 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा
- शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 पर पहुंचा
चलती ट्रेन से 1 करोड़ के जेवर व 2 लाख रुपए की चोरी, पुलिस जुटी तलाश में
पटना। बिहार से गुजरने वाली रेलों में अपराधों में काफी वृद्धि हो गई है। अभी कुछ दिन पहले झालमुड़ी बेचने वाले से लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से धक्का देने के बाद अब चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने और चांदी की चोरी का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार कामाख्या एक्सप्रेस में आरा से पटना के बीच राजस्थान के एक व्यवसायी का 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात (2 किलो सोना व 5 किलो चांदी) और 2 लाख रुपए कैश गायब हो गए हैं।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसी बोगी में सफर कर रहे व्यवसायी मनोज कुमार जैन का तकरीबन 1 करोड़ का 2 किलो सोना, 5 किलो चांदी और 2 लाख नकद चोरों ने चुरा लिया। पुलिस मामले को दर्ज कर पटना जंक्शन के सारे सीसीटीवी को फुटेज को खंगाल रही है।
Edited by: Ravindra Gupta
