वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, निशाने पर ओवैसी, AIMIM के दावे पर कितना दम?
गांधीनगर। विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए गुजरात गए AIMIM नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को निशाना बनाकर वदें भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। एआईएमआईएम ने तस्वीरें जारी करके दावा किया है।
AIMIM नेता वारिस पठान ने 7 नंवबर को ट्वीट कर कहा कि आज शाम जब हम ओवैसी साहब, सबीर कबलीवाला साहब और AIMIM की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ज़ोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।
इससे जवाब में किशोर चंद्र शुक्ला ने ट्वीट कर कहा कि भाई, ओवैसी जी पर पत्थर और गोली सिर्फ चुनावों से पहले क्यों चलती है? चाहे वो कानपुर हो या सूरत। राज बड़ा गहरा है।आज शाम जब हम @asadowaisi साहब,SabirKabliwala साहब और @aimim_national की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए 'Vande Bharat Express' train में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ज़ोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया!#GujaratElections2022 pic.twitter.com/ZwNO2CYrUi
— Waris Pathan (@warispathan) November 7, 2022
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो ट्रेन की गति के हिसाब से तो कोई पत्थर नहीं मार सकता जो निशाने पर लगे... रैल पर पत्थर मारने की घटना पहले भी कई बार हो चुकी हैं..

