1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. satish-poonia-bjp-national-general-secretary-punjab-incharge

डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब का प्रभारी बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Rajasthan BJP Leader Satish Poonia
राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब का प्रभारी बनाने पर उनके परिजनों, करीबियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन में खुशी की लहर है। 
 
डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब का प्रभारी बनाने पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय खंडेलवाल, राजेश घाटे, चिराग चौधरी, अंकित गुर्जर, तिलक रावत, दीपक सिंह राठौड़, अमित जैन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही प्रोफेसर (डॉ) रमेश कुमार रावत, कुलसचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटक, सिक्किम, सुशील कटारा पूर्व मंत्री, बीजेपी, राजस्थान सरकार, किसान नेता राजस्थान रामकिशन खींचर सहित राजस्थान भाजपा, हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूनिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

कुर्सी के लिए संघर्ष नहीं होना चाहिए

3 जुलाई 2020 को भाजपा सतीश पुनिया ने विश्व के पहले हिंदी न्यूज़ पोर्टल वेबदुनिया के लिए डॉक्टर रमेश कुमार रावत को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा मानना है कि सत्ता अथवा कुर्सी के लिए कोई संघर्ष नहीं होना चाहिए। हालांकि मुझे उम्मीद है कि जिस प्रकार पार्टी ने मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाकर सम्मानित किया है, उसी प्रकार पार्टी मेरे काम को ध्यान में ध्यान में रखकर भविष्य में भी सम्मान देगी। इस इंटरव्यू में डॉक्टर सतीश पुनिया की उपरोक्त कही गई बात आज राज्यसभा सदस्य (MP) बन जाने के बाद एक बार फिर सच साबित हो गई है। 
अगला लेख
लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!