सम्बंधित जानकारी
- कई मायनों में बहुत खास हैं कार्तिक मास की पूर्णिमा, जानिए महत्व...
- वैकुंठ चतुर्दशी पर हरि-हर मिलन का महत्व
- वैकुंठ चतुर्दशी पर शिव सौपेंगे सृष्टि का भार श्री विष्णु को, होगा हरि और हर का मिलन
- वैकुंठ चतुर्दशी की पवित्र कथा, जब विष्णु ने अपने नयन चढ़ाए शिव पर
- वैकुंठ चतुर्दशी : पढ़ें 3 पौराणिक एवं प्रचलित कथाएं...
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर क्या हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
देव दीपावली का पर्व दीपावली के 15 दिनों के बाद मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता दीपावली मनाते हैं और इस दिन सभी देवी और देवता काशी जाते हैं।
कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। यह त्योहार 3 नवंबर 2017, शुक्रवार को है। देव दीपावली के दिन गंगा नदी के हर घाट पर अनेक दीए जलाए जाते हैं और गंगा नदी की पूजा की जाती है। देव दीपावली की यह परम्परा सबसे पहले पंचगंगा घाट पर शुरू की गई थी। यहां 1915 में हजारों दीए जलाए गए थे।
देव दीपावली के दिन दीपक दान करने का विशेष महत्व होता है। इससे भक्तजनों को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। जब आप दीप दान करें तो आपका मूंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
मुहूर्त और समय
सूर्योदय: 03 नवंबर, सुबह 06:36 बजे.
सूर्यास्त: 03 नवंबर, शाम 05:43 बजे.
3 नवंबर को पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:47 पर शुरू होगी।
04 नवंबर को पूर्णिमा तिथि, सुबह 10:52 मिनट पर खत्म होगी।
