सम्बंधित जानकारी
- Garba Look Hairstyle: इन सुंदर हेयरस्टाइल से बनाएं अपना गरबा लुक खास
- Garba Makeup Look: इन 5 बॉलीवुड स्टाइल में करें गरबा मेकअप
- Essay on Navratri: नवरात्रि 2023 के लिए विशेष निबंध
- Garba look in Saree: इन 5 आइडिया की मदद से साड़ी से गरबा लुक तैयार
- Garba and Dandiya Difference: गरबा और डांडिया में क्या होता है अंतर?
Navratri Activities in Office: ऑफिस में ऐसे मनाएं नवरात्रि 2023
navratri ideas for office
1. कलर थीम : आप अपने ऑफिस के माहोल को मजेदार और लाइट बनाने के लिए 9 दिन की कलर थीम रख सकते हैं। इस थीम में आप एम्प्लाइज को पर्टिकुलर रंग के कपड़े पहनकर आने के लिए कह सकते हैं। साथ ही जो भी एम्प्लोई इसे 9 दिन फॉलो करे, आप उसे कोई प्राइज दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऑफिस का माहौल रिफ्रेशिंग होगा। Navratri Colors 2023: जानें नवरात्रि के 9 रंग और उनके महत्व के बारे में
2. रंगोली प्रतियोगिता : एम्प्लाइज में क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए आप रंगोली प्रतियोगिता रख सकते हैं। इसमें आप कुछ निर्धारित समय और गाइडलाइन्स रख सकते हैं। सबसे अच्छी रंगोली के लिए आप प्राइज भी दे सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी से आपके एम्प्लाइज काम से अलग हटकर कुछ क्रिएटिव करेंगे जिससे उनका मूड लिफ्ट होगा।
3. क्यूबिकल डेकोरेशन : आप क्यूबिकल डेकोरेशन के लिए भी प्रतियोगिता करवा सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी के लिए भी आप कोई निर्धारित थीम रख सकते हैं। साथ ही सबसे अच्छी डेकोरेशन के लिए आप प्राइज दे सकते हैं। आप इस तरह की एक्टिविटी को इंडिविजुअल या ग्रुप में भी करवा सकते हैं।
4. दुर्गा पूजा : आप अपने ऑफिस में 9 दिन दुर्गा पूजा भी कर सकते हैं। अगर आप अपने ऑफिस में माता दुर्गा को स्थापित कर सकते हैं तो आप 9 दिन पूजा का आयोजन कर सकते हैं। इस तरह भी एम्प्लाइज को बहुत अच्छा लगेगा और काम से कुछ अलग करने के लिए मिलेगा।
5. डांडिया या गरबा पार्टी : आगर आपका ऑफिस कैंपस बड़ा है या आप गरबा या डांडिया नाईट का आयोजन करवा सकते हैं तो यह एक बेहतरीन आईडिया है। आप एम्प्लाइज के लिए रात को गरबा या डांडिया नाईट का अच्छा सा आयोजन कर सकते हैं। इससे टीम वर्क बढ़ेगा और एम्प्लाइज को एक दुसरे को काम के अलावा भी जानने का मौका मिलेगा।
Image Credit: Freepik
