सम्बंधित जानकारी
- Garba Makeup Look: इन 5 बॉलीवुड स्टाइल में करें गरबा मेकअप
- Essay on Navratri: नवरात्रि 2023 के लिए विशेष निबंध
- Garba look in Saree: इन 5 आइडिया की मदद से साड़ी से गरबा लुक तैयार
- Garba and Dandiya Difference: गरबा और डांडिया में क्या होता है अंतर?
- Navratri Colors 2023: जानें नवरात्रि के 9 रंग और उनके महत्व के बारे में
Garba Look Hairstyle: इन सुंदर हेयरस्टाइल से बनाएं अपना गरबा लुक खास
garba look hairstyle
इस गरबा आप भी अपने ऑउटफिट और मेकअप लुक को तैयार करे लें। मेकअप के साथ एक सुंदर हेयर स्टाइल भी गरबा लुक के लिए बहुत ज़रूरी है। आप भी इस गरबा लुक को खास बनाने के लिए इन हेयर स्टाइल आईडिया को ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन आईडिया के बारे में.....
1. यह हेयर स्टाइल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और आप भी अपनी सुंदर गरबा ड्रेस के लिए यह हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। आप किसी की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकते हैं। जेल या हेयर क्रीम की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल काफी आसानी से बन जाएगा और आपका हेयर स्टाइल क्लीन भी लगेगा।
2. बॉलीवुड से लेकर इंस्टाग्राम तक इस तरह के बन यानी जुड़ा काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आपको बन के लिए इस तरह की ज्वेलरी आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। साथ ही इस तरह के हेयर स्टाइल में आपको हैवी ज्वेलरी पहननी चाहिए जिससे आपका लुक अधुरा न लगे।
3. इस तरह की हेयर क्लिप बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं और आप ऑनलाइन स्टोर से यह क्लिप ऑर्डर कर सकते हैं। अगर आपके बाल इतने ज्यादा घने नहीं हैं तो आप कर्ल की मदद से अपने बालों में वॉल्यूम ला सकते हैं। लंबे बालों में यह हेयर स्टाइल बहुत खूबसूरत लगेगा।
4. यह हेयर स्टाइल काफी यूनिक और स्टाइलिश है। आप अपनी पुरानी ज्वेलरी से इस तरह के घुंघरू निकाल सकते हैं और बालों में लगा सकते हैं। यह स्टाइल गरबा के लिए बहुत स्पेशल लगेगा। साथ ही आप अन्य ज्वेलरी के साथ भी अपने बालों में ऐसा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
5. अगर आपकी ड्रेस या मेकअप सिंपल है तो यह हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश बना सकते है। आप पार्लर या अपनी दोस्त की मदद से इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकते हैं। आपको किसी भी स्टेशनरी या पार्टी शॉप पर इस तरह के फेदर फिल जाएंगे। आप अपनी पसंद या ड्रेस के अनुसार रंग चुन सकते हैं।
