रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2023
  3. नवरात्रि संस्कृति
  4. Navratri colours 2023
Written By

Navratri Colors 2023: जानें नवरात्रि के 9 रंग और उनके महत्व के बारे में

navratri colours 2023
navratri colours 2023
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो गई है। नवरात्रि यानी नौ रातें और इन नौ रातों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। देश के हर राज्य और विदेश में भी नवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिवस को मनाने के लिए हर जगह गरबा व डांडिया का आयोजन किया जाता है।

साथ ही कई जगह माता का पंडाल भी लगाया जाता है जिन्हें देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। इसके साथ ही आज के समय में ऑफिस और स्कूल जैसी संस्थानों पर भी नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ उनके विशेष रंगों का भी बहुत महत्व होता है। चलिए जानते हैं इन रंगों के बारे में (shardiya navratri 2023 colours)....
 
1. शारदीय नवरात्रि का पहला दिन (नारंगी) 
15 अक्टूबर 2023 में मनमोहक नवरात्रि रंगों की लिस्ट में नारंगी रंग सबसे पहले और बेहद खास है। यह रंग बहुत वाइब्रेंट और सुंदर है। नारंगी रंग या संतरा रंग, गर्मी, आग और ऊर्जा से जुड़ा है। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आप अपने घर या मंदिर को इस रंग के फूलों से सजा सकते हैं। साथ ही आप अपने ऑफिस में इस कलर पर कोई थीम निर्धारित कर सकते हैं। 
 
2. शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन (सफेद)
नवरात्रि के दूसरे दिन 16 अक्टूबर 2023 का रंग सफेद होता है। यह रंग शांति और शुद्धता को दर्शाता है। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। वह एक देवी हैं जिनके दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में पानी का कलश है। आप इस दिन घर पर अपने नवरात्रि मंदिर की सजावट के लिए चमेली या सफेद कमल जैसे फूलों का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप इस दिन सफेद कपड़े पहनकर इस पर्व को मना सकते हैं। 
 
3. शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन (लाल)
नवरात्रि के 9 रंगों में से लाल रंग सबसे प्रभावशाली रंगों में से एक है। 17 अक्टूबर 2023 को आप नवरात्रि के तीसरे दिन में लाल रंग का इस्तेमाल करें। यह ताकत, शक्ति और उदारता को दर्शाता है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। वह देवी पार्वती का तीसरा रूप हैं और उनका विवाहित रूप हैं। आप घर पर लाल दीयों के साथ नवरात्रि मंदिर की सजावट करने से लेकर प्रसाद के रूप में लाल रंग के फल चढ़ा सकते हैं। 
navratri colours 2023
4. शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन (शाही नीला)
नवरात्रि के 9 रंगों में से सबसे पसंदीदा रंगों में से एक है रॉयल ब्लू। यह रंग चौथे दिन यानी 18 अक्टूबर 2023 की नवरात्रि का रंग है। यह रंग समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इसका उपयोग देवी कुष्मांडा को मनाने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने और कुष्मांडा देवी की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और शक्ति में सुधार होता है।
 
5. शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन (पीला)
हिंदू धर्म में, पीले नवरात्रि रंग को शिक्षा और ज्ञान के रंग के रूप में दर्शाया गया है। आप शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन यानी 19 अक्टूबर 2023 को इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह देवी स्कंद माता का रंग है। वह मातृत्व की देवी हैं। इस दिन हल्दी का भरपूर प्रयोग करें। हल्दी का उपयोग खाना पकाने में करें, इसे त्वचा पर लगाएं और पूजा करते समय भी इसका इस्तेमाल करें।
 
6. शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन (हरा)
हरा रंग नवरात्रि के दौरान पहनने और जश्न मनाने के लिए एक बेहद खूबसूरत रंग है। यह नई शुरुआत, विकास और उर्वरता का प्रतीक है। हरा रंग देवी कात्यायनी माता का रंग है, जो नवरात्रि 2023 के छटवे दिन मनाया जाता है। आप देवी से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के छठे दिन हर किसी को हरे रंग के नवरात्रि रंग 2023 के कपड़े पहने हुए देख सकते हैं।
 
7. शारदीय नवरात्रि का सातवा दिन (ग्रे)
अभी तक आपने काफी वाइब्रेंट और उर्जा से भरे रंगों के बारे में पढ़ा है लेकिन यह रंग इन सभी से अलग है। यह एक शांत और सुरुचिपूर्ण रंग है। इस दिन कालरात्रि मनाई जाती है। वह देवी पार्वती का सातवां रूप हैं और उन्हें दुनिया में हर बुराई का विनाशक माना जाता है। आप 21 अक्टूबर 2023 को ग्रे रंग पहन सकते हैं और देवी से अपने जीवन से सभी नकारात्मक चीजों को दूर करने की प्रार्थना कर सकते हैं।
 
8. शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन (जामुनी)
यह आठवां नवरात्रि रंग है और उत्सव के अंतिम दिन को दर्शाता है। दुर्गा के अवतार महागौरी की पूजा की जाती है और लोग जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन सजने-संवरने के लिए बैंगनी एक बहुत ही सुंदर रंग है।
 
9. शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन (पीकॉक ग्रीन)
पीकॉक ग्रीन नौवां नवरात्रि रंग है जिसका उपयोग देवी सिद्धिदात्री को मनाने के लिए किया जाता है। यह रंग दया, सद्भाव और स्नेह को दर्शाता है। इस नवरात्रि रंग का उपयोग देवी सिद्धिदात्री को मनाने के लिए किया जाता है। सिद्धि का अर्थ है अलौकिक शक्ति, और धात्री का अर्थ है देने वाली। आप इस दिन सुंदर पीकॉक ग्रीन के कपड़े पहन सकते हैं।