रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2023
  3. नवरात्रि संस्कृति
  4. navratri decoration ideas
Written By

Navratri Decoration Ideas: नवरात्रि 2023 पर ऐसे सजाएं माता का पंडाल

navratri decoration ideas
navratri decoration ideas
हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हर व्यक्ति को नवरात्रि का इंतज़ार रहता है और कई लोग इस पर्व पर व्रत रखते हैं। भारत के हर राज्य में नवरात्रि को अलग तरीके से मनाया जाता है और साथ ही हर राज्य में इस पर्व के लिए विभिन्न महत्व है। कई लोग नवरात्रि के पर्व पर घर में माता की मूर्ति स्थापित करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि 2023 माता की नवरात्रि स्थापित करना चाहते हैं तो आप इन आइडिया की मदद से माता का पंडाल सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन डेकोरेशन आइडिया के बारे में (navratri mandir decoration ideas)....
navratri decoration ideas

1. इस नवरात्रि आप अपने घर या ऑफिस में इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सिंपल पर्दे की ज़रूरत होगी, साथ ही आप fairy lights भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फूलों के लिए आप बाज़ार से आर्टिफीसियल फूल ले सकते हैं या पेपर की मदद से फूल बना सकते हैं। इस डेकोरेशन को स्पेशल बनाने के लिए आप wall hanging या विभिन्न कलर के पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
navratri decoration ideas

2. वैसे तो यह डेकोरेशन शादी वाइब्स देता है लेकिन आप दूसरे कलर के पर्दे के इस्तेमाल से इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। आप आर्टिफीसियल बेल ले सकते हैं जिसे आप पर्दों पर लगा सकते हैं। आप यह डेकोरेशन दुपट्टा या किसी हलके कपड़े से कर सकते हैं। इस तरह की डेकोरेशन बहुत स्पेशल और यूनिक लगेगी। साथ ही आप बेल में fairy light भी लगा सकते हैं। 
navratri decoration ideas

3. यह डेकोरेशन भी आपके घर या ऑफिस को बहुत स्पेशल बना देगी। इस तरह की डेकोरेशन के लिए आपको 2-3 रंग के पर्दों या स्कार्फ की ज़रूरत होगी। आप आर्टिफीसियल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इनमें fairy light लगा सकते हैं। आप wall hanging की मदद से पर्दे को और भी बेहतर तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं।
 
navratri decoration ideas

4. नवरात्रि स्पेशल यह डेकोरेशन बहुत खास है। गुजराती थीम पर बनी इस डेकोरेशन को आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इस तरह के छाते आपको किसी भी टेंट हाउस शॉप पर मिल जाएंगे। साथ ही आप इस तरह की डेकोरेशन के लिए पेपर के ज़रिए इन wall hanging को बना सकते हैं। फूलों की माला की मदद से आप इस डेकोरेशन को काफी क्रिएटिव बना सकते हैं। 
navratri decoration ideas

5. यह डेकोरेशन भी आपके घर को बहुत खास बना देगी। बैकग्राउंड के लिए आप किसी पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं या केले के पत्ते भी लगा सकते हैं। आपको इस तरह का बैकग्राउंड ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा। आप पुराने मटके को तोड़कर उसे इस तरह से डेकोरेट कर सकते हैं। यह डेकोरेशन बहुत स्पेशल और क्रिएटिव है इसलिए आप इसे ज़रूर ट्राई करें। 

Image Credit: Social Media

ये भी पढ़ें
Essay on Navratri: नवरात्रि 2023 के लिए विशेष निबंध