सम्बंधित जानकारी
- कौन है सिया का प्रेमी चेतन चौधरी, 6 महीनों में 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत और मर्डर के 3 प्लान
- पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या
- माधुरी दीक्षित ने न्यूड सीन के कारण छोड़ी थी ये फिल्म, हीरो थे अजय देवगन
- सलमान खान फार्म हाउस विवाद, भाईजान के पड़ोसी को लगाई हाईकोर्ट ने फटकार, कहा- सोशल मीडिया मानहानि का मंच नहीं
- संजय लीला भंसाली का विजन और केतन मेहता की कहानी, 'जय सोमनाथ' के लिए साथ आए बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज
हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?
पुणे में केतन अग्रवाल की उन्हीं की मंगेतर सिया गोयल ने हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल अब तक की जांच में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को आरोपी बनाया गया है। यह खबर फैलते ही एक बार फिर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इसके पहले इंदौर में राजा रघुवंशी की उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या कर दी थी। इन दोनों मामले में सिर्फ यही फर्क है कि सोनम ने शादी के बाद पति को मारा था और पुणे के केस में शादी से पहले होने वाले पति को मारा है।
शुरूआत में सामने आया था कि पुणे के एक जाने-माने बिजनेस परिवार के 26 साल के केतन अग्रवाल की लोहगढ़ में ट्रेकिंग के दौरान गिरने से मौत हो गई। पहले तो मामला एक दर्दनाक हादसे की तरह ही नजर आ रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी कहानी बदलने लगी। इस मामले में खुलासा हुआ कि प्रेमी के साथ मिलकर आरोपी सिया ने हत्या की साजिश रची थी।
पिता बोले- मना कर देती जान से क्यों मारा बेटे को : केतन की हत्या पर उनके पिता ने कहा, "अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह बस मना कर देती। हम तुरंत शादी रद्द कर देते। उसने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों किया? उसकी सोच कैसी है? सोच इतनी क्रूर है कि किसी के 26 साल के बेटे की जान ले ली। समाज को ऐसी क्रूर सोच पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह सोच आती कहां से है, उनके परिवार से, उनकी परवरिश से?" मेरे बेटे को क्यों मारा।
शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल : बता दें कि केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों की इस साल शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवारों ने राजस्थान में एक महल को 17 करोड़ रुपये में बुक किया था। शादी से पहले केतन अग्रवाल और सिया का बाली जाने की योजना थी, जहां कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाला था। ये ट्रिप आखिरी मिनट में कैंसल हो गई क्योंकि केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो गया था। इसके बाद 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गए थे। यहीं सिया ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर साजिश के तहत केतन को खाई में धकेल दिया।
चेतन और सिया ने मिलकर मारा केतन को : सिया ने पहले पुलिस को बताया था कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों को सिया गोयल के प्रति सहानुभूति थी, क्योंकि शादी से कुछ दिन पहले ही मंगेतर केतन की मौत हो गई थी। सिया ने एक भावुक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पुणे ग्रामीण पुलिस SP संदीप सिंह गिल ने बताया कि जांच के बाद सामने आया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने ही केतन को धक्का देकर पहले उसे मार दिया और फिर इसे हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे खुला हत्या का राज : पुलिस ने आगे बताया कि सिया ने पहले भी केतन को मारने की कोशिश कर चुकी थी। सबसे पहले वो 31 मई को केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई और इसके बाद 14 जून को भी ले गई थी। तब भी मारने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सकी। इस दौरान केतन को भी सिया पर कोई शक नहीं हुआ था। पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार जांच के दौरान केवल केतन का पासपोर्ट का ही गायब होना और फिर सीसीटीवी फुटेज में हुड्डी पहने व्यक्ति पर संदेह से मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, जांच के दौरान पुलिस ने किले की ओर जाने वाली सड़कों के CCTV फुटेज को जांचा तो पाया कि एक युवक उस जोड़े की गाड़ी का पीछा कर रहा था। युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी क्योंकि गर्मी होने के बावजूद उसने हुडी पहनी हुई थी। इसी दौरान एक फुटेज में सिया अचानक पीछे देखती है और उसी समय हुडी पहने हुआ युवक अचानक नीचे बैठ जाता है, जिससे पुलिस का शक गहरा जाता है। जांच में युवक की पहचान सिया के कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) के तौर पर की गई। पुलिस की सख्ती से सिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को उसने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए इसलिए अपराध को अंजाम दिया।
कौन थे केतन अग्रवाल : केतन पुणे के जाने-माने उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे हैं और वो परिवार के ही रियल एस्टेट बिजनेस को संभाल रहे थे। केतन रियल एस्टेट बिजनेस 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे। केतन पुणे के मवाल तहसील में लोढ़ा बेलमोंडो हाउसिंग सोसायटी में रहते थे। उनके लिंक्डइन बायो के अनुसार केतन ने बिजनेस मैनेजमेंट में कई डिग्रियां हासिल की थीं। उन्होंने सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री प्राप्त की थी। केतन सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को लेकर काफी गंभीर थे और इससे जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे थे।
Edited By: Naveen R Rangiyal
